महानिदेशक लेखापरीक्षा कोयला का ईसीएल दौरा
सांकतोडिया (अमन राय) : दिनांक 12.01.2023 को सुश्री मौसमी रे भट्टाचार्य, महानिदेशक लेखापरीक्षा (कोयला), सीएजी, कोलकाता अपने दो दिवसीय दौरे पर ईसीएल मुख्यालय, संक्टोरिया पहुँचीं, उनके साथ इस दौरे पर उप निदेशक (कोयला) सुश्री ऊषा श्रीकुमार, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी (सीएजी) श्री सुदीप चट्टोपाध्याय एवं सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (सीएजी), कोलकाता श्री अमित मिंज़ भी आये हैं।
सर्वप्रथम, उनके आगमन पर श्री नीलेंदु कुमार सिंह, निदेशक(तकनीकी),योजना एवं परियोजना, ईसीएल के द्वारा उनका स्वागत किया गया, इसके पश्चात उन्होंने ईसीएल के वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
अगले दिन, दिनांक 13.01.2023 को महानिदेशक लेखापरीक्षा(कोयला) सीएजी का, ईसीएल मुख्यालय के सभागार कक्ष में श्री नीलाद्री रॉय, कार्यकारी निदेशक (उत्पादन), सीआईएल एवं उत्पादन और समन्वय गतिविधियों के ओएसडी, ईसीएल के द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत, महानिदेशक लेखापरीक्षा( कोयला) ने ईसीएल के उच्च अधिकारियों तथा वित्त व् ऑडिट विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं इस संबंध में लेखापरीक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कंपनी के कामकाज, गतिविधियाँ एवं कंपनी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने वाली एक प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति की गई। जिसमे उत्पादन, वित्तीय स्थिति, कंपनी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गये उपायों, कंपनी द्वारा की गई सीएसआर परियोजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी साझा की गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री एम एम कुमार, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री सुब्रतो बैनर्जी, निदेशक(वित्त) के तकनीकी सचिव, श्री पी के सिंह मुख्य प्रबंधक(खनन), श्री सुदीप दासगुप्ता मुख्य प्रबंधक(वित्त), श्री विक्रम साहा विभागाध्यक्ष(इंटरनल ऑडिट), श्री एस एस कनौजिया प्रबंधक(वित्त), एवं श्री देबाशीश घोष सहायक प्रबंधक(वित्त) भी उपस्थित थे।
ईसीएल मुख्यालय में बैठक संपन्न होने के पश्चात सुश्री मौसमी रे भट्टाचार्य ने अपने साथ आये अन्य अधिकारियों के साथ, ईसीएल की झांजरा परियोजना का भी दौरा किया एवं भूमिगत खदान का निरीक्षण किया, इस अवसर पर श्री नीलाद्री रॉय कार्यकारी निदेशक (उत्पादन) सीआईएल एवं उत्पादन और समन्वय गतिविधियों के ओएसडी, ईसीएल, श्री ऐ के शर्मा महाप्रबंधक झाँजरा एवं मुख्यालय एवं क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?